प्रख्यात अभिनेता आशुतोष राणा सहित कई प्रमुख हस्तियों के गुरु गृहस्थ योगी संत श्री देवप्रभाकर शास्त्री (दद्दा जी) की तबीयत गंभीर है। किडनी और लिवर की समस्या के कारण उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थिति बिगड़ने पर उन्हें उनके गृह क्षेत्र कटनी लाया जा रहा है। उन्हें कटनी के पास स्थित उनके आश्रम दद्दा धाम ले जाया जा रहा है। आशुतोष राणा सहित अन्य भक्तों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं की हैं।
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी
दद्दा शिष्य मंडल ने बयान जारी कर कहा है कि परम पूज्य गुरुदेव दद्दाजी के विषय में सोशल मीडिया में जो दु:खद समाचार चलाया जा रहा है वह पूर्णतः असत्य है। अभी परम पूज्य गुरुदेव वेंटिलेटर सपोर्ट में है और उनका आशीर्वाद हम सभी पर बना हुआ है। पूज्य गुरुदेव को एयर एम्बुलेंस में कटनी लेकर आ रहे हैं।आप सभी ईश्वर से प्रार्थना करें कि कटनी पहुंचते ही पूज्य गुरुदेव दद्दाजी स्वस्थ हो जाएं।