गुरुवार सुबह देश के अलग अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक के बाद एक गुजरात, असम और हिमाचल प्रदेश में धरती हिली तो लोग अपने घरों के बाहर निकल आए।

गुजरात के राजकोट व सौराष्ट्र  में सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र राजकोट से 22 किलोमीटर दूर था। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के ऊना और असम के करीमगंज में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहाँ फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।





ग़ौरतलब है कि पिछले दिनों देश भर में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट में खास कर मिज़ोरम में 26 जून तक लगातार चार दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा गुजरात में भी 14 जून को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले दो महीनों में 12 दफा भूकंप आ चुके हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने तो लगातार भूकंप आने के बाद दिल्ली सरकार से भूकंप आने पर निपटने के लिए इंतजाम करने के लिए कहा है और इसकी जानकारी भी मांगी है।