अहमदाबाद। अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शुक्रवार सुबह खड़िया के पास तीन हाथी बेकाबू हो गए। डीजे के अत्यधिक शोर के कारण हाथियों ने दो लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद वो एक पुल में घुस गए। हालांकि, इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, वन विभाग के कर्मियों ने हालात का संभाला।
दरअसल, इस रथ यात्रा में 17 हाथियों का ग्रुप सबसे आगे चल रहा था। यात्रा सुबह सात बजे शुरू हुई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इसकी शुरुआत की थी। भगवान को सुबह 5 से 6 बजे तक तीनों मूर्तियों को रथ पर बैठाया गया। इसमें रथ के आगे सोने की झाडू लगाई जाती है। रात करीब साढ़े आठ बजे भगवान वापस मंदिर लौटेंगे।
यह भी पढ़ें: रतलाम: CM के काफिले में चल रही 19 इनोवा एकसाथ बंद, डीजल की जगह डाल दिया पानी, पेट्रोल पंप सील
रथ यात्रा में शुक्रवार सुबह 10 बजे एक हाथी बेकाबू हो गया। इसके बाद रथ यात्रा में भगदड़ सी मच गई। लोग इधर-उधर भागते दिखे। रथ यात्रा में 17 हाथियों के ग्रुप में सबसे आगे चल रहा था। वन विभाग के अमले ने काबू किया। फिलहाल रथ यात्रा से 3 हाथियों को हटा दिया गया है, जिसमें दो मादा हाथी और एक नर हाथी शामिल है। अब 17 में से 14 हाथी रथ यात्रा में शामिल होंगे। इन 3 हाथियों को रथ यात्रा में साथ नहीं ले जाया गया।
इससे पहले जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई। गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार भी आरती में शामिल हुआ। इस दौरान भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया। वहीं पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ शाम को 4 बजे खींचे जाएंगे। उदयपुर में करीब 80 किलो चांदी के रथ में भगवान सवार होंगे।