नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से लेकर अगले तीन हफ्ते तक देशभर में हाईप्रोफाइल कैंपेन और समारोहों का आयोजन करेगी। वजह है प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का जन्मदिन। बीजेपी ने पीएम मोदी के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सेवा ही समर्पण अभियान चलाने का ऐलान किया है।
नरेंद मोदी इस महीने 17 तारीख को 71 साल के हो जाएंगे। इस 71वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए बीजेपी 71 जगहों पर नदियां साफ करेगी। सेवा ही समर्पण अभियान के तहत देशभर में 14 करोड़ राशन बैग बांटे जाएंगे वहीं पांच करोड़ थैंक यु कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर हाईप्रोफाइल कैंपेन और कोरोना वैक्सीन के लिए पीएम मोदी के प्रयासों के बारे में बताया जाएगा।
यह भी पढ़ें: सबसे बड़े दरबार में पहुंची पुलिसकर्मियों की फरियाद, देवों के देव महादेव से की ग्रेड पे बढ़ाने की मांग
इतना ही नहीं 20 दिनों तक देशभर में सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रधानमंत्री के जीवन के बारे में बताया जाएगा। चुनाव को देखते हुए अकेले उत्तरप्रदेश में 27 हजार से अधिक बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बीजेपी के इस इवेंट को कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सरकार की छवि को पहुंचे नुकसान की भरपाई करने का प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
बता दें कि मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इसलिए उन्हें संवैधानिक ज़िम्मेदारी को निभाते हुए 20 साल पूरे हो जाएंगे। इसलिये उनके जन्मदिन यानी 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक ये अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।