चंडीगढ़। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी ही पार्टी के चुनावी मंच पर धक्का मुक्की का शिकार हो गये। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने ही अनुशासनहीनता करते नज़र आये। जिस वजह से खुद राजनाथ सिंह धक्का खाकर मंच पर नीचे गिर गये। कार्यकर्ताओं के इस रवैये से नाराज़ राजनाथ सिंह ने फूलों का हार तक नहीं पहना। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है।  



यह पूरा घटनाक्रम मंगलवार का बताया जा रहा है। राजनाथ सिंह फरीदकोट में बीजेपी उम्मीदवार गौरव कक्कड़ का प्रचार करने पहुँचे थे। मंच पर उनके पहुँचते ही बीजेपी के कार्यकर्ताओं में उन्हें हार पहनाने की होड़ लग गयी। हार पहनाने की हड़बड़ी इतनी थी कि कार्यकर्ताओं को खुद राजनाथ सिंह की मौजूदगी का खयाल न रहा। 



हार पहनाने की होड़ में कार्यकर्ता आपस में धक्का मुक्की करने लगे। लेकिन इसी धक्का मुक्की के बीच एक धक्का राजनाथ सिंह को भी लग गया और वे मंच पर ही नीचे गिर गये। गनीमत थी कि उनके पीछे एक सोफा रखा हुआ था जिस वजह से उन्हें चोट नहीं आयी। 





यह भी पढ़ें ः दंगा फसाद करो या शराब बांटो चुनाव हर हाल में जीतना है, बीजेपी के पूर्व विधायक का भड़काऊ बयान



हालांकि कार्यकर्ताओं के इस रवैये से राजनाथ सिंह खासे नाराज़ दिखे। उन्होंने हार पहनने तक से इनकार कर दिया। राजनाथ सिंह ने तत्काल ही हार पहनने से इनकार करते हुए उसे हटाने के लिये कहा। बाद में उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया और वहाँ से रवाना हो गये।