आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित प्रख्यात भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में 14 पुजारी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। पुजारियों के संपर्क आये करीब 90 कर्मचारियों के भी संक्रमित होने का खतरा है। पुजारियों के संक्रमित होने के बाद मंदिर  के कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल ने पुजारियों, स्वास्थ्य और सतर्कता अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का आकलन किया। 

कोरोना वायरस के कारण लगाए गए Lockdown में यह मंदिर भी क़रीब 80 दिन बंद रखा गया था। इसे 11 जून को खोला गया था। मंदिर खोलने के अगले ही दिन 12 जून को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम का एक कर्मचारी के कोरोना पॉज़िटिव पाया गया था।





 



गौरतलब है कि तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का भी प्रबंधन संभालने वाले टीटीडी में करीब सात हजार स्थायी कर्मचारी कार्यरत हैं जिसके अलावा बाहर के 12,000 से अधिक लोगों की सेवा भी ली जाती है। अनलॉक के बाद मंदिर में रोजाना केवल 6 हजार श्रद्धालुओं को ही दर्शन की अनुमति दी गयी है।