कोरोना महामारी के बीच लोगों की मदद करने के लिए गूगल मैप्स अब तैयार है। गूगल मैप्स ने कोरोना संकट के इस दौर में लोगों को अपने स्तर से सहायता देने की योजना बना ली है। गूगल मैप्स अब लोगों को कोरोना से प्रभावित क्षेत्रों के बारे में अलर्ट करेगा। इसकी जानकारी खुद गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में दी। गूगल मैप्स लोगों को कोरोना से सतर्कता बरतने में उनकी मदद करेगा। इसके लिए गूगल मैप में कुछ नए फीचर्स जुड़ने जा रहे हैं।

कौन से फीचर्स जुड़ेंगे?

लोगों की कोरोना से सतर्कता बरतने में गूगल मैप्स कुछ नए फीचर्स जोड़ने जा रहा है। गूगल मैप्स के ज़रिए अब यात्रियों को स्टेशन पर भीड़ की जानकारी और साथ ही बसों की रूट से जुड़ी हुई जानकारियां मिलेंगी। दरअसल, यात्री अब इस नए फीचर के ज़रिए यह जान पाएंगे की कि किसी तय समय में किसी रेलवे स्टेशन पर कितनी भीड़ हो सकती है। इसके साथ ही गूगल मैप्स बसों की जानकारी भी देगा। मसलन, निश्चित रूट से चलने वाली बसें समय पर चल रही हैं या नहीं। इन सबकी जानकारी गूगल मैप्स का नया फीचर देगा।

इन देशों में शुरू किया गया फीचर

गूगल के अनुसार उसने अब तक यह नया फीचर अर्जेंटीना, नीदरलैंड, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस में शुरु किया जा चुका है। गूगल मैप के ज़रिए लोग अब प्रतिबंधित क्षेत्रों की जानकारी अपने पास रख सकेंगे।