मेष राशि:- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट संबंधी तकलीफ संभव है।

वृष राशि:- पैत्रक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आपके अपने ही आपको परिवार से दूर करना चाहते हैं। मेहमानों का आगमान हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि:- आज नये अनुबंध हो सकते हैं। जो भूमि आपने क्रय की है, वह फलदाई साबित होगी। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेन देन आज संभलकर करें। समय श्रेष्ठ है।

कर्क राशि:- अभी नहीं तो कभी नहीं। आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते संभल जाएं। माता की सेतह में सुधार होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

और पढ़ें: जब मनुष्य के अन्दर समता हो तब हो सकता है परहित

सिंह राशि:- सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि-भवन का सौदा होने की संभावना है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

कन्या राशि:- दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। जिस पर आप इतना भरोसा करते है, वहीं आपको नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें।

तुला राशि:- मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आयेगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।

वृश्चिक राशि:- कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकलें आ सकती हैं। कोई है, जो आप की उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहे। संतान की शिक्षा संबंधि चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

और पढ़ें: श्री राम ने वानरों को क्यों कहा भरत से भी कहीं अधिक प्रिय

धनु राशि:- आप के अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेगी।

मकर राशि:- मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पायेंगे। आज लाभकारी अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव है।

कुंभ राशि:- आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनायें। जीवन साथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

मीन राशि:- वाकशैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होगा। मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।