अहमदाबाद। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी जंग में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज कर ली है। कीवियों को हराने के साथ ही टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में टाइटल डिफेंड कर लिया है। साथ ही भारत ने इस जीत के बदौलत इतिहास रचते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 255 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में कीवियों की पूरी पलटन महज 159 रनों पर अलाउट हो गई।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था। टीम को इतने बड़े स्कोर तक पहुंचाने में बल्लेबाज संजू सैमसन की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और टीम के लिए 89 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने भी 52 रनों की तूफानी पारी खेली। साथ ही उन्होंने इस दौरान इस टूर्नामेंट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने यह कारनामा महज 18 गेंदों में कर लिया था।

वहीं, टीम को इतने बड़े स्कोर तक पहुंचाने में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी 54 रनों का योगदान दिया था। जबकि, अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रनों की तेजतर्रार पारी खेल टीम के स्कोर में अहम योगदान दिया था।

टीम इंडिया ने इस मुकाबले में केवल बल्ले से से ही नहीं बल्कि गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया था। भारत ने अपने बल्लेबाजों के दम पर बड़ा स्कोर तो खड़ा कर लिया था। लेकिन दूसरी पारी में गेंदबाजों ने भी न्यूजीलैंड को जमकर परेशान किया था। टीम इंडिया की गेंदबाजी यूनिट के सामने न्यूजीलैंड टारगेट का पीछा करते हुए महज  रनों पर रुक गई। टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर अक्षर पटेल ने क्रमशः 4 और 3 विकेट झटके थे। वहीं, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 शिकार किए थे। जबकि, अंत में अभिषेक शर्मा ने 1 विकेट लिया।

खिताबी जंग में जीत के साथ ही भारत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली विश्व की पहली टीम बन गई है। टीम इंडिया ने इससे पहले साल 2007 और 2024 में यह खिताब अपने नाम किया था। साथ ही टीम इंडिया ने लगातार 2 बार यह ट्रॉफी उठाने वाली भी पहली टीम बन गई है।