देश को दो बार लगातार ओलंपिक मेडल जिताने वाली पीवी सिंधु जल्द ही अपने लिए वोट मांगती नजर आएंगी। वे BWF एथलीट आयोग का चुनाव लड़ेंगी। यह चुनाव स्पेन में होगा। पीवी सिंधु वर्ल्ड चैम्पियनशिप के दौरान BWF एथलीट आयोग के चुनाव मैदान में उतरेंगी। मौजूदा विश्व चैम्पियन सिंधु इन चुनावों में 6 पदों के लिए नॉमिनेट की गई 9 खिलाड़ियों में से एक हैं। सिंधु दोबारा इस चुनाव के लिए नॉमिनेट की गई है। इससे पहले उन्हें साल 2017 में भी नॉमिनेट किया गया था। सिंधु के अलवा सभी खिलाड़ी पहली बार नॉमिनेट किए गए हैं। इस लिस्ट में इंडोनेशिया की महिला युगल खिलाड़ी ग्रेसिया पोली का नाम भी शामिल है। पोली ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। एथलीट आयोग द्वारा पीवी सिंधु को मई 2021 में IOC के ‘बिलीव इन स्पोटर्स ’ कैंपेन के लिए चुना गया था।

BWF एथलीट आयोग का कार्यकाल 5 साल का होता है। यह चुनाव साल 2021 से 2025 तक मान्य होगा। 17 दिसंबर 2021 को टोटल एनर्जीज BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप के साथ स्पेन में होगा।सिंधु दो बार लगातार ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला है। उन्होंने साल 2016 में   रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल और 2020 में टोक्यो ओलंपिक में ब्रांज मेडल जीतकर इतिहास रचा है।

हाल ही में सिंधु को पद्म भूषण से नवाजा गया है। सिंधु साल 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप विजेता बनीं थी। उन्हें खेल रत्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

पीवी सिंधू सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। कुछ दिनों पहले वे दीपिका पादुकोण के साथ बैडमिंटन खेलते नजर आई थीं। वहीं उन्होंने रणवीर सिंह और दीपिका के साथ डिनर भी किया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।