मुंबई। केंद्रीय बजट पेश होने के बाद शेयर मार्केट औंधे मुंह गिरा है। सेंसेक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शेयर मार्केट लगातार लुढक रहा है। अभी सेंसेक्स 1600 अंक गिरकर 80,600 और निफ्टी करीब 550 अंक गिरकर 24,800 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा है।
सरकार ने सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया। इस वजह से ही बाजार में यह गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट और सिर्फ 2 में तेजी है। BEL, SBI और NTPC के शेयर में 4% तक की गिरावट है।
निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरे हैं। सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 4% की गिरावट है। मेटल, मीडिया, FMCG, IT, मीडिया, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी समेत सभी सेक्टर में गिरावट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि फ्यूचर्स पर लगने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया है।
इस घोषणा के तुरंत बाद शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। खासकर स्टॉक एक्सचेंज और ब्रोकिंग फर्म के शेयर्स 10% तक गिर गए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 के लिए कैपेक्स का टारगेट बढ़ाया है। वित्त वर्ष यानी 2026-27 के लिए इसे बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव रखा गया है। 2025-26 में यह 11.2 लाख करोड़ रुपए था। वहीं 2014-15 में पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर महज 2 लाख करोड़ रुपए था।