नई दिल्ली। लीबिया के समुद्री तट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार यहां प्रवासियों से भरा एक जहाज डूब गया है। इस जहाज में 80 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जहाज के डूबने से 60 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस जहाज में 80 से ज्यादा लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि लीबिया में सैन्य गुटों द्वारा मानव तस्करी का एक नेटवर्क फैला हुआ है। इसी नेटवर्क के तहत प्रवासियों को एक जगह से दूसरे जगह भेजा जाता है। 

समुद्र के रास्ते यूरोप पहुंचने के इच्छुक लोगों के लिए लीबिया एक मेजर लॉन्चिंग पॉइंट है। अफ्रीका और मध्य पूर्व में स्थित मुल्कों के लोग अपने यहां हो रहे युद्ध और अशांति से बचने के लिए लीबिया के रास्ते यूरोप जाना चाहते हैं। जो जहाज हादसे का शिकार हुआ है वो भी प्रवासियों को लेकर लीबिया के रास्ते यूरोप जा रहा था।