सीहोर। आष्टा में बंजारा समाज के दो गुटों में खूनी संघर्ष में तीन लोगों की जान चली गई। घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। बंजारा समाज की एक लड़की की सगाई टूटने की वजह से विवाद हुआ था। जो कि हिंसक हो गया, 3 लोगों की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने शवों का अंतिंम संस्कार करने से इनकार करते हुए हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तार की मांग कर रहे थे। चक्काजाम की वजह से सड़क पर आवागमन रुक गया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद सड़क से जाम हटवाया।

पुलिस ने किसी कदर मामला शांत करवाया, जिसके बाद शवों का अंतिंम संस्कार करवाया जा सका। घटना के बाद से पीपल की सवारी गांव में तनाव का माहौल है।  इलाके के तीन थानों की पुलिस को गांव में तैनात किया गया है। गांव में अष्टा, सिद्धिगंज, जवार और पार्वती थानों से पुलिसबल गांव में शांति कायम करने पहुंची है।

और पढ़ें : बीजेपी एमएलए नारायण त्रिपाठी कांग्रेस नेता के अपमान से क्यों हुए खफा

घटना बुधवार की है, परिजनों ने गुरुवार को सड़क जाम की और फिर रात में तीनों मृतकों का अंतिंम संस्कार कर दिया गया। मृतकों में 40 वर्षीय श्यामलाल, 35 वर्षीय मुकेश और 35 वर्षीय लखन शामिल था। पुलिस ने इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सरपंच किसन बंजारा के पास से हथियार भी बरामद हुए है। पुलिस की कहना है कि मुख्य आरोपी ने गांव से सामुदायिक केंद्र समेत कई जमीनों पर कब्जा भी कर रखा था। उसके अवैध घर को ढहा दिया गय़ा है।