बीजेपी एमएलए नारायण त्रिपाठी कांग्रेस नेता के अपमान से क्यों हुए खफा
सुबह की चाय और आपके प्रदेश की सर्द-गर्म खबरें सुनें पंकज शुक्ला के साथ सिर्फ हम समवेत पर
हम समवेत मे आज के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं। सिर्फ एक नज़र में
एमएलए नारायण त्रिपाठी ने मोर्चा खोला
सतना के मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पत्र लिखा है। इस बार नारायण त्रिपाठी ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा का जल्द अनावरण किए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि स्वर्गीय अर्जुन सिंह भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाते थे और वह हमारे विंध्य प्रदेश के गौरव व जन जन के नेता रहे हैं। इसलिए उनकी प्रतिमा का भोपाल में जल्द मुख्यमंत्री जी के हाथों अनावरण हो।
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने क्यों तले पकोड़े
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को एक बार फिर अलग अंदाज में दिखे। ग्वालियर के इंटक मैदान स्थित सब्जी मंडी में तोमर मंगोड़े तलते नजर आए। उन्होंने मंडी में दुकानदारों को अपने हाथों से मंगोड़े खि्लाए। यह तोमर की यह सारी कवायद मंडी को शिफ्ट करने के फैसले को लेकर दुकानदारों की नाराजगी दूर करने के लिए थी।
लापरवाह एमएलए होंगे समिति से बाहर
मध्यप्रदेश विधानसभा से जुड़ी अलग-अलग विभागों की समितियों में अब उन विधायकों को जगह नहीं मिलेगी जो समिति के सदस्य होने के बाद भी बैठक में शामिल नहीं होते हैं। विधानसभा सचिवालय ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। विधानसभा सचिवालय अब उन विधायकों को समितियों में शामिल नहीं करेगा जो बैठक और गतिविधियों में शामिल नहीं होते हैं।विधानसभा सचिवालय की जानकारी में शुरुआती तौर पर जो आंकड़ा सामने आया है उससे पता चलता है कि 25 फ़ीसदी विधायक एक बैठक में शामिल नहीं हुए।




