मंडला। छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में भी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के मंडला में बुधवार सुबह हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुए। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में दो महिला नक्सली मारे गए। एनकाउंटर के बाद मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर और एक भरमार बंदूक भी मिली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व के परसाटोला के पास नक्सलियों की मौजदगी है। इसी सूचना पर बुधवार सुबह सुरक्षा बलों के जवानों को जंगल में भेजा गया। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सली में दोनों महिलाएं हैं। एसपी रजत सकलेचा ने नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP के 21 मजदूरों की दर्दनाक मौत, शव लाने गुजरात गए मंत्री नागर चौहान
फिलहाल सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सर्चिंग की जा रही है। अब तक सुरक्षा बलों की टीम ने मौके से हथियार और दो महिला नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है। एसपी ने रतच सकलेचा ने बताया कि अब भी सर्चिंग अभियान जारी है। माना जा रहा है अभी और नक्सलियों के शव बरामद हो सकते हैं।
इससे पहले 19 फरवरी को बालाघाट के गढ़ी थाना इलाके में हुई मुठभेड़ में चार महिला नक्सली मारी गई थी। ये सभी कान्हा भोरमदेव एबी डिवीजन खटिया मोर्चा दलम की सदस्य थी। इनमें से एक आशा पर 14 लाख का इनाम था।