इंदौर। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की अगुआई में इंदौर में वाहन रैली निकाली गई। मध्य प्रदेश में बढ़ती सांप्रदायिकता व अन्य मुद्दों को लेकर निकाले गए इस रैली में श्रीनिवास बीवी सैंकड़ों वाहनों के साथ शामिल हुए। यह रैली शहर के राजवाड़ा से शुरू हुई और राज मोहल्ला इलाके में इसका समापन हुआ।



मध्य प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, परीक्षाओं में घोटाले, बाल तस्करी, सांप्रदायिकता, बढ़ते अपराध, बढ़ती नशाखोरी, प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार और इंदौर नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह बाइक रैली निकाली गई थी। इस दौरान पूरे राजवाड़ा पर चारों तरफ से जाम लग गया। गुरुद्वारा चौराहा भी ब्लॉक कर दिया गया था। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता तकरीबन पांच सौ वाहनों से इस रैली में शामिल हुए। रैली राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट होते हुए राज मोहल्ला पहुंची।





इससे पहले इंदौर आते समय श्रीनिवास बीवी कावड़ यात्रा में भी शामिल हुए। श्रीनिवास राजवाड़ा चौक पहुंच कर मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रैली में शामिल हुए। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कावड़ यात्रा में शामिल भीड़ बाइक रैली में भी शामिल हुई जिसके चलते कुछ देर के लिए ट्रैफिक की स्थिति बिगड़ गई। रैली में इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज़ ख़ान, एनएसयूआई अध्यक्ष रजत पटेल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता में शामिल हुए।



रैली का एजेंडा



- एक रैली जिसमें आवाज है परिवर्तन की



- एक रैली जिसमें आगाज है परिवर्तन का



- एक रैली जिसमें आवाज है 13 लाख पटवारी अभ्यर्थियों की



- एक रैली जिसमें दर्द है महंगाई का



- एक रैली जो मांग है रोजगार की



- एक रैली जो जंग है भ्रष्टाचार के खिलाफ



- एक रैली जिसमें दर्द है मणिपुर का



- एक रैली जो आवाज है महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ



- एक रैली जो आवाज है नशाखोरी के खिलाफ



-  एक रैली जिसमें विरोध है बढ़ते अपराध का



- एक रैली जो मांग है इंसाफ की



- एल रैली जो आवाज है भ्रष्टाचार के खिलाफ



- एक रैली जो प्रहार है 50% कमीशन की व्यवस्था पर



- यह रैली है साम्प्रदायिकता के खिलाफ