गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सीनियर लीडर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों के साथ ही प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

रिपुन बोरा ने साल 2021 में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से तब इस्तीफा दे दिया था, जब कांग्रेस की करारी हार हुई थी। वह राज्यसभा के भी सदस्य रह चुके थे। तरुण गोगोई सरकार के दो कार्यकालों में वह लगातार मंत्री रहे और पहली बार 2001 में विधायक चुने गए थे।

बोरा असम में कांग्रेस का एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। वे राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। वे सितंबर 2024 को तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस में लौटे थे। पूर्व राज्य कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद बोरा ने अप्रैल 2022 में कांग्रेस छोड़ TMC का दामन था।

बहरहाल, बोरा ने पार्टी नेतृत्व को अपने इस फैसले से अवगत करा दिया है, हालांकि उनके इस्तीफे के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।