नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल पर सत्तापक्ष और विपक्ष में तकरार जारी है। शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण विधेयक का इस्तेमाल कर सीटें बढ़ाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि वे हमें महिला विरोधी कहकर मसीहा नहीं बन सकते।

प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए बड़ी जीत रही, सरकार की साजिश को हराया गया। ये संविधान की जीत थी, विपक्ष की एकता की जीत थी। शाह और पीएम का भाषण सुना दोनों ने कई बार आलग अलग मौकों पर कहा कि आप इससे सहमत नहीं है तो आप यहां बैठ नहीं सकते, इनकी मंशा साफ थी क्या ये करना चहते हैं। हम तो इस बात से चौंके थे कि अचानक संसद का सत्र बुलाया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि इन्हें किसी भी तरह से सत्ता में रहना था इसके लिए इन्होंने साजिश रची थी। इसके लिए इन्होंने महिला का इस्तेमाल किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि ये महिला के मसीहा बनना चाहते हैं, लेकिन इनता आसान नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा कि जब हाथरस, उन्नाव, मणिपुर जैसी घटना हुई तो महिला को क्यों नहीं पूछा। ये महिला की बात नहीं परिसीमनत की बात थी इसलिए इन्होेंने बार बार महिला का नाम लिया। मैं खुश हूं कि विपक्ष एकजुट हुआ। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की महिलाएं बेवकूफ नहीं हैं जो आप उनके नाम पर कुछ भी कहें कुछ भी करते रहें।

प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2023 में सर्वसम्मति से पारित विधेयक को तुरंत लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को अधिकार देने की बात की जा रही है, तो उन्हें अभी अधिकार दिए जाएं, न कि मुद्दे को घुमाकर जनता को गुमराह किया जाए। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया बिल गिर गया। सत्ता पक्ष हमें महिला विरोधी कहकर मसीहा नहीं बन सकता।'

बता दें कि शुक्रवार को लोकसभा में सरकार संविधान का 131वां संशोधन बिल लाई थी। सरकार इसे पास नहीं करा पाई। यह बिल 54 वोट से गिर गया। इसके जरिए संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था। लोकसभा में बिल पर 21 घंटे की चर्चा के बाद वोटिंग हुई। उपस्थित 528 सांसदों ने वोट डाले। पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े। बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह बिल 54 वोट से गिर गया।