श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने पत्रकार निधि राजदान से शादी की है। सोशल मीडिया पर सीएम अब्दुल्ला ने शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसी साल उमर अब्दुल्ला का उनकी पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला के साथ तलाक हुआ था।

उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को दोनों की 2 तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कल एक नई शुरुआत हुई, निधि।’ निधि ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में रिंग इमोजी के साथ लिखा, इट्स डन ब्रो। उमर का पहली पत्नी पायल के साथ इस साल 31 जुलाई को तलाक हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई को उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल के तलाक की मंजूरी दी थी। दोनों की शादी 32 साल पहले हुई थी। दोनों 2011 से अलग रह रहे थे।
दोनों ने कोर्ट को बताया कि आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म करने और सभी विवादों को सुलझाने का फैसला किया है। उमर ने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी शादी को खत्म करने से इनकार कर दिया था।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, शादी का समारोह 30 अक्टूबर को श्रीनगर के 'हरि निवास पैलेस' में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुआ, जबकि रिसेप्शन 31 अक्टूबर को दिल्ली के एक निजी होटल में आयोजित किया जाएगा। शादी का समारोह पूरी तरह निजी रखा गया था, लेकिन पिछले कुछ महीनों में इस जोड़े को अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक साथ देखा गया था, जैसे कि दिल्ली हाफ मैराथन और जम्मू-कश्मीर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दोनों साथ में नजर आए थे।