नई दिल्ली। हाथरस कांड पर उत्तर प्रदेश सरकार की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर खुद मोर्चा लेती नजर आईं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस लाठीचार्ज से बचाने के लिए प्रियंका गांधी बीच सड़क पर उतर पड़ीं। उस वक्त वो कार से हाथरस के लिए जा रही थीं, जब पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, यूजर्स उनकी सराहना कर रहे हैं।