लखनऊ। किसान आंदोलन के गढ़ रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में प्रदेश में विधानसभा चुनावों के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। मतदान के लिए सुबह से पोलिंग बूथों पर वोटर्स का हुजूम देखा जा रहा है। हालांकि, कई जगहों पर ईवीएम खराब होने की भी शिकायतें आई है।