नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में जवानों ने दो वर्दीधारी महिला नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं। 

मामला कोहकामेटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कोहकामेटा इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर नारायणपुर से DRG और कोंडागांव से STF के जवानों को नक्सल ऑपरेशन पर निकाला गया था।

यह भी पढे़ं: बीजापुर में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों को अपहरण कर मार डाला, 7 दिनों में हुई पांच लोगों की हत्या

बुधवार की रात जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं सुबह जब जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए। आज सुबह भी गोलीबारी हुई है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है।

बता दें कि इससे पहले कांकेर जिले में 20 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले जवानों ने मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर किया था। जवानों ने मौके से महिला नक्सली का शव और राइफल समेत कई हथियार बरामद किया है।