नई दिल्ली। बजट 2026 पेश होने से पहले भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 500 अंक की गिरावट के साथ 81,850 के स्तर पर कारोबारी कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 167 अंक चढ़ा, ये 25,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
गुरुवार को शुरुआती कारोबार में ऑटो, FMCG और IT शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है। इससे एक दिन पहले यानी 28 जनवरी को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 487 अंक चढ़कर 82,344 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 167 अंक चढ़ा, ये 25,342 के स्तर पर बंद हुआ था। 28 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 880 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 3,057 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
बाजार में गिरावट ऐसे समय में देखी जा रही है जब आज ही संसद में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की गई है। इसके बावजूद मुनाफावसूली, ऑटो शेयरों में तेज बिकवाली और ब्याज दरें घटने पर विराम के संकेतों ने निवेशकों के मनोबल को कमजोर किया। इसके अलावा ग्लोबल बाजारों से भी आज कोई सपोर्ट नहीं मिला।
शेयर बाजार में सबसे अधिक गिरावट ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों पर दिखा। निफ्टी ऑटो इंडेक्स सबसे बड़े सेक्टरोल लूजर्स में से एक रहा और कारोबार के दौरान करीब 1.5 प्रतिशत तक फिसल गया। मारुति सुजुकी के नतीजों के बाद शेयर में गिरावट आई। नया लेबर कोड लागू होने से जुड़े एकमुश्त खर्च और कच्चे माल की लागत बढ़ने का असर दिखा। इसका दबाव दूसरे ऑटो शेयरों पर भी पड़ा।
एशियाई शेयर बाजारों में भी आज सुबह के कारोबार में कमजोरी देखी गई। जापान का निक्केई 225 और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी बीती रात अधिकतर सपाट बंद हुए थे, जिससे भारतीय शेयर बाजारों को कोई सपोर्ट नहीं मिल पाया।