बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी की 10वी सालगिरह मनाने के लिए मालदीव में हैं। बिग बी की प्यारी पोची आराध्या बच्चन का बर्थ डे 16 नवंबर को था। अब एक दिन बाद उनके पेरेंट्स ने इंस्टाग्राम पर बिटिया रानी की बर्थ डे पार्टी से जुड़ी फोटोज शेयर की हैं। आराध्या अपने दसवें बर्थ डे के कई दिन पहले ही मालदीव पहुंच गई थीं। यहां पर बड़ी धूमधाम से उनका बर्थ डे सेलिब्रेट हुआ।

बर्थ डे पर भी आराध्या की ड्रेस ने लोगों का दिल जीत लिया। गुलाबी कलर की फ्राक में वे किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। ऐश्वर्या ब्लैक ड्रेस में नजर आई। वहीं अभिषेक कैजुअल शर्ट पहने नजर आए, उनकी शर्ट देखकर लग रहा है कि वे हॉलीडे के मूड में हैं। 

 अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी आराध्या के दसवें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर जमकर प्यार बरसाया। पापा अभिषेक ने आराध्या की क्यूट सी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस! जैसे आपकी मां कहती है "आप दुनिया को एक बेहतर जगह बनाते हैं"। हम आपसे प्यार करते हैं और भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें।"

 

ऐश्वर्या भी अपनी बेटी पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। इंस्टाग्राम पर वे लिखती हैं कि ‘मैं अपनी प्यारी आराध्या की वजह से सांस लेती हूं, आप मेरी जिंदगी हैं...मेरी आत्मा...मैं आपको अन कंडिशनल प्यार करती हूं’। ऐश्वर्या की ही तरह उनकी बेटी भी गजब की खूबसूरत औऱ टैलेंटेड है। अक्सर उनके डांस और सिंगिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर अभिषेक और ऐश्वर्या की पोस्ट पर फैंस भी कमेंट कर रहे हैं। वे आराध्या को बर्थ डे की बधाई दे रहे हैं। इन्हें विश करने वालों में कई फिल्मी हस्तियां भी हैं। अनुपम खेर, गोल्डी बहल, सिंकदर खेर, विपाशा बासू, करीना कपूर और अराध्या की कजिन नव्या नवेली समेत बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट किया है, और हार्ट इमोजी शेयर किया है।

बच्चन फैमिली मालदीव के जिस फेमस लग्जरी रिजॉर्ट अमिला में ठहरी हुई है। उसका एक दिन का किराया 14 लाख रुपए है। हाल ही में अभिषेक ने वहां अपनी एक विंटेज कार की फोटो शेयर की थी। अभिषेक और ऐश्वर्या ने इससे पहले भी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। फिलहाल फैंस बच्चन फैमिली की वेकेशन पिक्स को काफी पसंद कर रहा है।