बप्पी लहरी का अंतिंम संस्कार मुंबई में किया गया। उनकी अंतिंम यात्रा में बड़ी संख्या में फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। डिस्को किंग के नाम से फेमस बप्पी दा के निधन से फैंस और उनकी फैमिली गमगीन है। 15 फरवरी को बप्पी लहरी का लंबी बीमारी से निधन हो गया था। उनके बेटे बप्पा लहरी अमेरिका में थे, पिता की मौत की खबर सुनकर वे भारत लौट आए हैं। मुंबई के विर्ले पार्ले विश्राम घाट में बप्पी लहरी का अंतिंम संस्कार हुआ। उन्हें अंतिंम विदाई देने विद्या बाल, शक्ति कपूर, काजोल, मीका सिंह, विंदू दारा सिंह इला अरुण, अलका याग्निक, निखिल द्विवेदी, रुपाली गांगुली पहुंचे।

 

 बप्पी दा की बेटी रेमा का रो-रोकर बुरा हाल है, उनकी बेटी अपने रोते-रोते बेसुध होते नजर आईं। वहीं उनके बेटे बप्पा की आंखें भी नम थीं। बप्पी दा कई दिनों से बीमार थे, उन्हें ऑब्स्ट्रक्ट‍िव स्लीप एपनिया (OSA) और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन की तकलीफ थी। कुछ दिनों पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। 29 दिनों तक भर्ती रहने के बाद उन्हें 15 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन 16 फरवरी को फिर से तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके आखिरी समय में उनकी बेटी उनके साथ थीं।

बप्पी लहरी के संगीत का अंदाज उन्हें दुनिया से अलग करता था, वे संगीत में तरह-तरह के प्रयोग करते थे, 80 के दशक में बप्पी दा ने फिल्म दुनिया में जो धमाल मचाया वो आज भी कायम है, वे बॉलीवुड के पहले रॉक स्टार माने जाते हैं।

और पढ़ें: Bappi Lahiri Passes Away: दिग्गज सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी का निधन, फैंस को लगा सदमा

बप्पी दा के बारे में श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘ मैं आपको हमारे देश के सच्चे रॉक स्टार के रूप में हमेशा याद रखूंगी। आपका संगीत, आपका व्यक्तित्व बेमिसाल था, हमेशा इतना प्यार करने वाला, विनम्र इंसान मैनें कहीं और नहीं देखा, मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे अपने करियर के दौरान आपका आशीर्वाद मिला और मुझे आपके लिए और आपके साथ गाने के कई अवसर मिले।’