बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार आलिया भट्ट अपना 28वां बर्थ डे मना रही हैं। कभी क्यूट तो कभी संजीदा किरदार निभाने वाली आलिया इस बार अपने ब्वाय फ्रेंड रणबीर कपूर के बिना जन्मदिन मना रही हैं। रणबीर को कोरोना हो गया है, इसलिए करण जौहर ने आलिया का दिल रखने के लिए उनके बर्थ डे के मौके पर एक खास सरप्राइज पार्टी अरेंज की। इसमें आलिया को बधाई देने दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, मलाइका अरोरा, अर्जुन कपूर जैसे एक्टर शामिल हुए।

अयान मुखर्जी और आदित्य रॉय कपूर, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी बर्थडे बैश में धूम मचाते नजर आए।

 

इस पार्टी में आलिया की बहन शाहीन भट्ट भी आलिया के साथ पहुंची थीं। बर्थ डे पर आलिया ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी। 

 

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर कई फिल्म स्टार्स ने विश किया है। इनमें माधुरी दीक्षित भी शामिल हैं, जिनके साथ आलिया कलंक फिल्म में काम कर चुकी हैं। आलिया को प्रियंका चोपड़ा जोनास, अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, काजोल ने भी बधाई दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)

 

और पढ़ें: छा गई गंगूबाई काठियावाड़ी, शाहिद ने लिखा गुंडी तो तू हमेशा से थी अब डॉन बन गई

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर औऱ मां नीतू कपूर ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में आलिया की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें रणबीर कपूर, शाहीन और सोनी राजदान, नीतू कपूर भी पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

और पढ़ें: गंगूबाई के किरदार में दिखा आलिया का अलग रूप, फैंस को भाया लेडी डॉन का बेबाक अंदाज़

रिद्धिमा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए आलिया को ब्यूटीफुल डॉल कहा है। उनका यह पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। साउथ के सुपर स्टार रामचरण ने भी आलिया को हैप्पी बर्थ डे कहते हुए एक फोटो शेयर किया है।

 

बता दें कि आलिया साउथ की फिल्म RRR में सीता का किरदार निभाने वाली हैं, जिसमें उनके साथ राम के रोल में रामचरण नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर बाहुबली फेम एसएस राजामौली हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

आलिया ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्टलुक शेयर किया है। इसमें आल‍िया इसमें इंड‍ियन गेटअप में नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल प्र‍िंटेड ब्लाउज और हरे रंग की साड़ी पहनी है, नोज रिंग, बिंदी, और कर्ली बालों पर गजरा नजर आ रहा है।