बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण और स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 फेम अनन्या पांडे की खूबसूरती के फैंस दीवाने हैं। दोनों एक्ट्रेस हाल ही में सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आई। दोनों ने शकुन बत्रा की फिल्म गहराइयां से दर्शकों की दिल जीता। जहां बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार दीपिका ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, वहीं अनन्या नई अदाकारा होते हुए भी पूरी शिद्दत से किरदार निभाती नजर आईं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। जिसे दर्शको का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब दीपिका और अनन्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। दोनों ने बिकिनी में अंडरवॉटर फोटो शूट करवाया है। इनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। 

व्हाइट कटआउट मोनोकनी में अनन्या पांडेय ने शानदार पोज दिए हैं। वहीं  दीपिका पादुकोण ऑरेंज मोनोकनी पहने दिखाई दी। दोनों एक्ट्रेस किसी जलपरी से कम नहीं लगा रही थीं।

और पढ़ें: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा बनेंगे फूड डिलिवरी ब्वाय, नंदिता दास के लिए करेंगे काम

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya (@ananyapanday)

दीपिका बैकलेस ऑरेंज बिकिनी में अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आई। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये फोटोज शेयर किए हैं। जिन्हें 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस इन पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। अनन्या की तस्वीरों को भी  फैंस और सेलेब्स का भरपूर प्यार मिल रहा है।

हाल ही में गहराइयां फिल्म के एक पोस्टर को फिल्मफेयर के कवर पेज पर छापा गया है, जिसे दीपिका, अन्नया, सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने सोशल मीडिया  पर शेयर किया है।