प्रख्यात कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन से कला जगत में शोक की लहर है। इस खबर से बॉलीवुड कलाकार भी सदमे में हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, काजोल और शिल्पा शेट्टी ने उनके निधन पर शोक जताया है। माधुरी दीक्षित पंडित बिरजू महाराज की प्रिय शिष्याओं में से एक हैं। माधुरी ने उनसे डांस की तालीम ली। कई फिल्मों में उन्होंने माधुरी को कोरियोग्राफ किया है। हम आपके हैं कौन, देवदास,डेढ़ इश्किया समेत कई फिल्मों में वे एक्ट्रेस को डांस की बारीकियां सिखा चुके हैं।





माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर किया है। वे कहती हैं कि बिरजू महाराज एक  लेजेंड थे। लेकिन उनमें बच्चों जैसी मासूमियत थी। वो मेरे गुरु थे लेकिन मेरे दोस्त भी थे। उन्होंने डांस के साथ-साथ एक्टिंक की बारीकियां सिखाई। माधुरी कहती हैं कि अपने मज़ेदार किस्सों से मुझे हंसाने में वो कभी नाकाम नहीं हुए। गुरू जी अपने लाखों प्रशंसकों और शिष्यों को शोक में छोड़कर चले गए, लेकिन उन्होंने एक ऐसी विरासत छोड़ी है जिसे हम सभी आगे लेकर जाएंगे। माधुरी ने बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि उनमें जो  विनम्रता, शिष्टता और सुघड़ता के साथ नृत्य करने की कला है वह गुरू जी से मिली है। इसके लिए वे कृतज्ञ हैं।





और पढ़ें: नहीं रहे कथक के सम्राट पंडित बिरजू महाराज, 83 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन



 माधुरी दीक्षित बॉलीवुड में बिरजू महाराज की पंसदीदा नृत्यांगना रही हैं।  उनका कहना था कि माधुरी दीक्षित मीना कुमारी और वहीदा रहमान जैसे ही बेहतरीन नृत्य करती हैं। 





वहीं एक्ट्रेस काजोल ने भी पंडित बिरजू महाराज के निधन को कला जगत की बड़ी क्षति बताया है। वे लिखती हैं कि 'पंडित बिरजू महाराज लेजेंड थे और उन्हें देखना कमाल का अनुभव था। आज दुनिया ने बेशकीमती हस्ती को खोया दिया है।