ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने स्कूबा डाइविंग का मजा लिया। वे स्पेन में शूटिंग से वक्त निकालकर अंडरवाटर वर्ल्ड एक्सप्लोर करने पहुंची। प्रियंका चोपड़ा के साथ पति निक जोनस और देवर फ्रैंकलिन जोनस भी नजर आए। प्रियंका ने समुद्र के भीतर मछलियों का नजरा शेयर किया। समंदर की दुनिया प्रियंका को काफी पसंद आई। वे स्कूबा डाइविंग का मजा लेते नजर आईं। देसी गर्ल ने फोटो और वीडियो फैंस के साथ साझा किए हैं। वे लिखती हैं कि कुछ ऐसे दिन होते हैं जब स्ट्रेस को शांत करने की जरूरत पड़ती है और इससे बेहतर क्या हो सकता है कि पानी के अंदर ईश्वर की बनाई प्रकृति को एक्सप्लोर करने का मौका मिले।

 

प्रियंका का कहना है कि पानी के भीतर की दुनिया को देखकर वे खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने बताया है कि उनके स्पाय शो सिटाडेल की कैमरा एंड क्रू टीम ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल किया। वे अपनी पोस्ट के जरिए सभी टीम मेंबर्स को धन्यवाद कहती नजर आई।

 

वहीं इस स्कूबा डाइविंग पार्टी का हिस्सा बनने पर निक जोनस के भाई फ्रैंकलिन का खास तौर पर शुक्रिया अदा किया है। वे लिखती हैं कि गहरे नीले समंदर में मछलियों के बीच तैरना वाकई सुकून भरा एहसास दे रहा है। प्रियंका चोपड़ा अंडरवाटर वर्ल्ड की तारीफ करते नहीं थक रही हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा इनदिनों स्पेन में अपनी अपकमिंग स्पाई सीरीज Citadel की शूटिंग के लिए पहुंची हैं। 

प्रियंका से पहले उनकी बहन परिणीति ने मालदीव से अंडर वाटर स्कूबा डाइविंग की थी।जिसकी फोटोज काफी वायरल हुई थी। प्रियंका की पोस्ट पर परिणीति समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने हार्ट इमोजी कमेट में पोस्ट किया है।