बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने ट्विटर पर उनके नाम से फेक अकाउंट बनाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि रवीना टंडन की इस फेक प्रोफाइल से मुंबई पुलिस और कमिश्नर परमबीर सिंह को बदनाम करने वाले पोस्ट किए गए हैं। इससे परमबीर सिंह की मॉर्फ यानी छेड़छाड़ करके बदली गई तस्वीरें भी पोस्ट की गई हैं। 

रवीना टंडन ने इस सिलसिले में मुंबई पुलिस के साइबर सेल में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रवीना टंडन का आरोप है कि ट्विटर पर उनके नाम से फेक अकाउंट बनाया गया है। जिससे मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का एक वीडियो शेयर करने के साथ ही अपमानजनक सामग्री भी पोस्ट की गई है। इस फर्जी प्रोफाइल से मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस कमिश्नर को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने इस फेक ट्विटर एकाउंट के जरिए मराठी भाषा और मराठी बोलने वालों के खिलाफ भी अपमानजनक पोस्ट की हैं। रवीना टंडन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके फर्जी अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है। मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटा हुई है।