जकार्ता। इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और करीब 300 लोग घायल हो गए। पश्चिमी जावा के सियानजुर इलाके के स्थानीय प्रशासन प्रवक्ता एडम ने  बताया, कई दर्जन लोग मारे गए हैं।सैकड़ों या शायद कहें कि हजारों घर तबाह हो गए हैं।



यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियांजुर क्षेत्र में केंद्रित था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर (6.2 मील) थी। बताया जा रहा है कि राजधानी में गगनचुंबी इमारतें तीन मिनट से अधिक समय तक हिलती रहीं।





सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया में आए भूकंप की बहुत सी वीडियो भी आ रही हैं। इनमें इंडोनेशिया के सियानजुर में 5.6 की तीव्रता से आए भूकंप के बाद हुए नुकसान को दिखाया जा रहा है। 





दक्षिण जकार्ता में एक कर्मचारी विडी प्रिमाधनिया ने कहा, 'भूकंप इतना तेज महसूस हुआ...मेरे सहयोगियों और मैंने नौवीं मंजिल पर आपातकालीन सीढ़ियों के साथ हमारे कार्यालय से बाहर निकलने का फैसला किया।'



इससे पहले शुक्रवार को भी इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तिव्रता 6.6 थी।