मुरैना। जिले के पाले का पुरा गांव में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोस के गांव के युवक से युवती का अफेयर चल रहा था। यह बात दोनों के घरवालों को नागवारा थी। दोनों ने घरवालों को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया। जिससे दुखी होकर जोड़े ने जान देदी। युवती ने प्रेमी के घर में उसके साथ फांसी लगाई। दोनों का शव एक ही फंदे पर लटका हुआ मिला है। मामले की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। 

युवक का नाम अनूप सखवार था वह 23 साल वर्ष का था, युवती निशा सखवार 20 साल की थी। युवती बुधवार रात से लापता थी। गुरुवार सुबह उसका शव प्रेमी के घर फांसी पर लटका मिला। रातभर बेटी के गायब रहने से परिजन परेशान थे। वे उसे ढूंढते हुए अनूप के घर पहुंचे।

और पढें: 25 साल से एक जैसे भोजन पर हैं फ़ुटबॉलर बेकहम की पत्नी, पति को साथ न दे पाने का है मलाल

घर पहुंचते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर की छत पर बने कमरे में प्रेमी जोड़े का शव एक ही फंदे पर लटका मिला। महुआ पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच में जुटी है। शंका है कि दो परिवारों में शादी को लेकर सहमति नहीं बनने की वजह से दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया हो।