भोपाल। देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रायसेन पहुंचे थे। यहां स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में परेड की सलामी के दौरान मंच पर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य मंत्री परेड की सलामी के दौरान गश्त खाकर गिर पड़े।



स्वास्थ्य मंत्री के अचानक तबियत खराब होने से वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रशासनिक अधिकारियों ने डॉ चौधरी को जिला अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल के लिए रवाना किया गया। प्रभुराम चौधरी का बीपी लो होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।





उधर, रीवा जिले में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की तबियत बिगड़ गई। यहां स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मंच पर उन्हें चक्कर आने लगा। हालांकि, अधिकारियों ने तत्काल उन्हें संभाला और कुर्सी पर बैठाया।