ग्वालियर। गोसपुरा में एक विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रेप का आरोप महिला के सोशल मीडिया फ्रेंड पर लगा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फेसबुक पर महिला की पोस्ट पर कमेंट और लाइक्स कर के दोस्ती की, फिर उससे मीठी-मीठी बातें कर नंबर मांगा। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई,वह दोस्ती के बहाने महिला के घर आने-जाने लगा। आरोपी फेसबुक फ्रेंड ने विवाहिता को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने महिला को बदनाम करने की धमकी भी दी। आरोपी की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने महिला थाने में मामला दर्ज करवाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 दरअसल गोसपुरा नंबर एक निवासी 26 वर्षीय महिला की पहचान पुरानी छावनी के गगन बंसल से फेसबुक पर हुई थी। आरोपी गगन ने महिला की किसी पोस्ट पर कमेंट्स किया था जिसे महिला ने लाइक किया। धीरे-धीरे वे घंटों चैटिंग करते-करते दोस्त बन गए। फिर दोनों में मिलना जुलना शुरू हो गया। वे कई बार साथ में घूमने भी जा चुके हैं। आरोपी कई बार उसके घर भी आ चुका है। उसने अपना परिचय सरकारी विभाग के ठेकेदार के तौर पर दिया था। दो दिन पहले महिला का पति घर पर नहीं था, तब वह किसी बहाने से उसके घर आय़ा औऱ उसे अकेला पाकर जान से मारने की धमकी दी, और रेप की वारदात को अंजाम दिया।

और पढ़ें: दुर्ग में बस और हाइवा की टक्कर, हादसे में बस ड्राइवर कंडक्टर समेत 10 यात्री घायल, कई गंभीर

 आरोपी में महिला को धमकाया कि अगर इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके पति को जान से मार देगा। महिला ने पति को सारा हाल सुनाया और पुलिस में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।