ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरूवार को हिट एंड रन की घटना हुई है। दरअसल नशे में धूत पुलिसकर्मी क्रेटा कार चला रहा था। उसने एक, एक कर कुल 6 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की हालात गंभीर है। आरोप है कि कार चला रहे जवान ने भारी मात्रा में शराब का सेवन किया था। जिससे उसने गाड़ी चलाते समय अपना पूरा नियंत्रण खो दिया और राहगीरों को रौंदता चला गया।

घटना विश्विघायल थाना क्षेत्र के पास सिटी सेंटर इलाके स्थित मिश्रा पेट्रोल पंप के सामने हुई। बता दें यह हादसा होटल सेंटर पार्क के नजदीक का है। जो शहर के व्यस्ततम भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गिना जाता है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार हद से ज्यादा तेज थीं। जिस कारण लोगों को एक भी बार संभलने का मौका नहीं मिला। हैरान करने वाली बात है कि जिस जगह यह हादसा हुआ। पुलिस कंट्रोल रूम वहां से मजह 200 मीटर की दूरी पर था। 

यह भी पढ़ें: सोनू निगम, संजय लीला भंसाली सहित इन हस्तियों को सम्मानित करेगी MP सरकार, संस्कृति विभाग ने घोषित किए 8 राष्ट्रीय सम्मान

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस कैप्टन धर्मवीर सिंह और थाने का बल यहां पहुंचा। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। और फिर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना ने गूस्सा बढ़ा दिया है। उनका कहना है कि अगर पुलिस-प्रशासन ही नशे में गाड़ी चलाएंगे तो आम लोगों की सुरक्षा कौन करेगा। पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों ने जानकारी दी कि क्रेटा कार से जोरदार आवाज आई। देखने पर कार ने पेट्रोल पंप के सामने खड़े ई-रिक्शा से भिड़ गई। जिसमें सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद कार ने बाइक सवार को ठोकर मारी जिससे वह भी जख्मी हुआ। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पुलिस सभी घायलों पर नजर बनाई हुई है एवं उनका उपचार जारी है।