सोनू निगम, संजय लीला भंसाली सहित इन हस्तियों को सम्मानित करेगी MP सरकार, संस्कृति विभाग ने घोषित किए 8 राष्ट्रीय सम्मान

मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग ने साल 2024 और 2025 के लिए 8 बड़े पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें कई दिग्गज फिल्मी सितारे और सिंगर्स के नाम शामिल है। जिन्हें पुरस्कार से नवाजा जाएगा। दरअसल यह सम्मान उन शख्सियत को दिए जाते हैं। जिन्होंने कला, हिन्दी साहित्य, फिल्म, संगीत तकनीक और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया हो। राज्य की ओर से यह सम्मान देश के साथ ही विदेश में कला, भाषा में बेहतरीन काम करने वाले कलाकारों को दिए जाते हैं।

Updated: Aug 08, 2025, 05:22 PM IST

Photo Courtesy: Dainik Bhaskar
Photo Courtesy: Dainik Bhaskar

भोपाल। मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग ने साल 2024 और 2025 के लिए 8 बड़े पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें कई दिग्गज फिल्मी सितारे और सिंगर्स के नाम शामिल है। जिन्हें पुरस्कार से नवाजा जाएगा। दरअसल यह सम्मान उन शख्सियत को दिए जाते हैं। जिन्होंने कला, हिन्दी साहित्य, फिल्म, संगीत तकनीक और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया हो। 

राज्य की ओर से यह सम्मान देश के साथ ही विदेश में कला, भाषा में बेहतरीन काम करने वाले कलाकारों को दिए जाते हैं। साल 2024 का किशोर कुमार राष्ट्रीय पुरस्कार गीत लेखन के लिए प्रसिध्द गीतकार प्रसून जोशी को और साल 2025 में फिल्म निर्देशन के लिए संजय लीला भंसाली को  इससे सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान 2024 में संगीतकार जोड़ी शंकर-एहसान-लॉय को नवाजा जाएगा। और 2025 का पुरस्कार में सिंगर सोनू निगम को मिलेगा। 

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन के लिए रेलवे चलाएगा भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन, 304 यात्रियों को मिलेगा कन्फर्म टिकट

बात करें आयोजन स्थल की तो राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान 28 सितंबर 2025 को इन्दौर में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 13 अक्टूबर 2025, स्थान खंडवा, राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2 अक्टूबर 2025, भोपाल और अन्य पांच सम्मान 14 सितंबर को हिन्दी दिवस पर भोपाल में दिए जाएंगे। इसके अलावा इस वर्ष 2025 के सम्मानों में पुनरुत्थान समरसता गुरूकुलम, पुणे को राष्ट्रीय महात्मा गांधी पुरस्कार, राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान लोकोन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल, राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान, डॉ. वंदना मुकेश (इंग्लैंड), राष्ट्रीय कामिल बुल्के  सम्मान पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे, (श्रीलंका), राष्ट्रीय गुणाकार मुले सम्मान डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे, भोपाल, राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान डॉ. विनोद बब्बर दिल्ली को सम्मान से नवाजा जाएगा