इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सोमवार सुबह जब उसकी बेटी ने देखा तो मां फंदे पर लटकी मिली। आनन-फानन में परिजन उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
यह घटना कनाड़िया क्षेत्र की है। यहां की सर्व संपन्न कॉलोनी में रहने वाली (42) साल की रेखा ने सुसाइड किया है। दरअसल बताया गया कि महिला अपने पति अमर यादव को हार्ट अटैक आने के बाद से सदमें में थीं। पति अमर यादव ने कहा कि रविवार को वह टीवी मैच देखते-देखते सो गए थे। उनकी पत्नी रेखा भी सो गई थी। सुबह जब उनकी बेटी उठी और किचन में गई तो उसने मां को फंदे पर लटका देखा।
यह भी पढ़ें: मंदसौर में गरबा प्रैक्टिस के बीच से महिला का अपहरण, कट्टे की नोक पर पंडाल से उठा ले गए
जिसके बाद बेटी के चिल्लाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। अमर फर्नीचर का काम करते हैं। उनके परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं। सभी पढ़ाई कर रहे हैं। अमर के अनुसार, लगभग पांच महीने पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। लगातार दर्द रहने के कारण रेखा बहुत चिंता में रहने लगी थीं। वह अक्सर डरी-सहमी रहती थीं कि कहीं उनके पति को दोबारा कुछ न हो जाए। इसी वजह से वह तनाव और डिप्रेशन में चली गई थीं। वहीं पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।