भोपाल। नशा किसी भी उम्र के लोगों की जिंदगी कभी भी छीन सकता है। प्रशासन विभिन्न जिलों में इसे रोकने और जागरूक करने के लिए अभियान चलाता है। कई लोग इससे सतर्क हो जाते हैं। ये अभियान 1 हफ्ते से लेकर महीने तक चलाया जाता है। मध्य प्रदेश पुलिस ने एक बड़ा कीर्तिमान रचा है। दरअसल पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई के बीच "नशे से दूरी, है जरूरी" अभियान चलाया गया था। जिसे "वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" में जगह मिली है।
इस उपलब्धि ने पूरे प्रदेश सहित मध्य प्रदेश पुलिस को गौरवान्वित किया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना को 13 सितंबर को ब्रिटेन की संसद में अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। बता दें इस अभियान के लिए प्रशासन जमीन स्तर पर काफी मेहनत करता है। पुलिस अधिकारियों ने इस अवसर पर बताया कि "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान ने व्यापक पैमाने पर मिली सफलता और अभूतपूर्व जन भागीदारी के कारण इसे वैश्विक पहचान मिली है।
यह भी पढ़ें: भारी बारिश से तबाही के बीच जीतू पटवारी का सरकार को अल्टीमेटम, 8 दिन में मुआवजा दो, वरना चक्काजाम होगा
अभियान प्रदेश के 55 जिलों में 1175 से थानों में चलाया गया था। इसमें 23 लाख लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से भागीदारी की वहीं 6.35 करोड़ लोग सोशल मीडिया से जुड़े थे। महानिदेशक मकवाना ने बताया यह गर्व का पल है। हमारे युवाओं और किशोर को नशे से दूर रखना सिर्फ एक सरकारी कर्तव्य नहीं बल्कि एक नैतिक जिम्मेदारी है। यह अभियान पुलिस कर्मियों, साझेदार विभागों और सार्वजनिक संगठनों के अथक प्रयासों की बदौलत जन आंदोलन में सही बदलाव लाया है।