भोपाल। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरुद्ध भोपाल में आयोजित किसान महाचौपाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। खड़गे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी, सरेंडर मोदी हैं। उन्होंने देश को बेच दिया। किसानों के साथ छल किया है।
खड़गे ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि ट्रंप ने खुद कहा सिंदूर ऑपरेशन को मैंने रोका। पाकिस्तान और हिंदुस्तान को कहकर मैंने रोका। ये बात ट्रंप ने कही है। पीएम मोदी ने गिड़गिड़ाते हुए, ट्रंप के पैरों पर गिरकर कहा मैं ऑपरेशन रोकता हूं। ऑपरेशन सिंदूर रोककर आपने बहुत बड़ी गलती की। आज बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हो।
खड़गे ने कहा, 'कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डरना नहीं है। अगर आप डरेंगे तो मरेंगे। संविधान को जिंदा रखना है। आपको लड़ना है। अमेरिका के पास बहुत बड़ी जमीन है लेकिन 3 परेंसट लोग किसान हैं। हमारे पास हमारे देश में 65 परसेंट खेती पर डिपेंड हैं। हमारा किसान जो पैदावार कर रहा है, उसे मोदी खत्म कर रहे हैं।'
नाम बदलने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री को भी अपना नाम भी बदल लेना चाहिए। अगर नाम बदलना ही राजनीति है तो प्रधानमंत्री को अपना नाम भी बदल लेना चाहिए, क्योंकि उनका जन्म कांग्रेस शासनकाल में हुआ था। उन्होंने मनरेगा समेत कई योजनाओं के नाम बदलने पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि मोदी ट्रम्प के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं रखते। वे ट्रम्प के सामने मजबूती से अपनी बात नहीं रख पाते और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दबाव में फैसले लेते हैं। पहले भारत को व्यापार में लाभ होता था, लेकिन अब नीतियां ऐसी हैं कि देश को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार अमेरिकी दबाव में फैसले ले रही है, जिससे किसानों के हित प्रभावित हो रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसान जो फल उगाते हैं, उसका भी दाम नहीं मिलेगा। ये सब बातें अमेरिका के साथ किए गए एग्रीमेंट में है। मोदीजी ट्रंप की गुणगान करने वाले हैं। मनरेगा का नाम बदल दिया। मोदी का सिर्फ काम है, नाम बदलो। रास्ते का नाम बदलो, योजनाओं का नाम बदलो। मोदीजी खुद का नाम बदल लें, क्योंकि वह कांग्रेस शासन काल में पैदा हुए।
खड़गे ने कहा, 'ब्राजील का प्रधानमंत्री आकर कहते हैं कि हिम्मत मत हारो मोदी जी, किसान के लिए लड़ो। मोदी जी के पास हिम्मत नहीं है। वह ट्रंप के खिलाफ नहीं बोल सकते हैं। छोटे देश किसानों के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन मोदी जी चुप रहते हैं। तेल खरीदने पर भी मोदी जी ने ट्रंप की बात मानी। ट्रंप कहते हैं ऐसा करो तो मोदी जी कहते हैं यश सर। मोदी जी बस यश सर कहने में लग गए हैं। ट्रंप की बात मोदी जी मान रहे हैं। पहले हम सामान बेचते थे, लेकिन अब खरीदेंगे। पहले 40 बिलियन का फायदा होता था, लेकिन अब किसानों को बेच दिया गया।'
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, 'नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री आज तक नहीं देखा। मोदी आज आंख में आंख मिलाकर बात नहीं कप पाते। अपनी बात नहीं रखते। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर पाते। सिर्फ बात करते हैं। मन की बात करते हैं। नरेंद्र मोदी डरपोक पीएम हैं। वह सिर्फ कांग्रेस को डराने का काम करते हैं, लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है।'