उज्जैन। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रवेश कर चुकी हैं। राहुल गांधी ने यहां उन्होंने दुनिया के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना की। माथे पर तिलक और मंदिर में पूजा के लिए पहना जाने वाला खास चोला धारणकर राहुल गांधी ने यहां प्रवेश किया।



राहुल गांधी ने लाल रंग का चोला और सफेद धोती पहनकर महाकाल की विधिवत पूजा की। वे करीब 13 मिनट तक गर्भगृह में रहे। उन्होंने साष्टांग दंडवत होकर बाबा महाकाल को प्रणाम किया। साथ ही नंदी महाराज के कान में मनोकामना कही। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी उनके साथ थे





जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने बाबा महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया। यहां राहुल रुद्राक्ष की माला पहने भी नजर आए। महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी सामाजिक न्याय परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।