वायनाड। देश के पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में मानसून एक्टिव है। केरल के वायनाड में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई है। इसमें 41 लोगों की मौत और 400 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर है। लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सोमवार रात केरल के वायनाड में भारी बारिश से 4 गांवों मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा लैंड स्लाइड की चपेट में आ गए। इसमें 3 बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। केरल सरकार के मुताबिक मंगलवार को सुबह करीब 2 बजे पहली बार और करीब 4 बजे दूसरी बार लैंडस्लाइड हुआ। लैंडस्लाइड में 400 से ज्यादा लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

और पढ़े: बाबा रामदेव को दोहरा झटका, बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाया 4 करोड़ जुर्माना, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी ये चेतावनी

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि खोज और बचाव अभियान के लिए वायु सेना के दो हेलिकॉप्टर जल्द ही सुलूर से वायनाड के लिए रवाना होंगे।

राहुल गांधी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वायनाड के मेप्पडी में हुए भारी भूस्खलन से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। मुझे उम्मीद है कि जो लोग अभी भी फंसे हुए हैं उन्हें जल्द ही सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने आपातकालीन सहायता के लिए एक कंट्रोल रूम खोला है और हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए हैं। वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर Mi-17 और एक ALH सुबह 7.30 बजे सुलूर से रवाना हुए। बचाव कार्यों का समन्वय किया जा रहा है।