पटना। बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट ने बिहार की राजनीति को नया एंगल दे दिया है। जनसुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने सबको चौंका दिया है। उन्होंने नितिन नबीन कि सीट पर बीजेपी प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी है। 

जनसुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर 19,246 वोटों से जीते हैं। प्रशांत को 63,946 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,700 वोट मिले हैं। बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।

बांकीपुर में मतदान के दौरान चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कुछ गड़बड़ी भी देखने को मिली। सुबह से इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर 31 राउंड की काउंटिंग बताई जा रही थी। 31 राउंड पूरे होते ही पहले 32 और फिर 36 राउंड काउंटिंग दिखाई जाने लगी। बाद में फिर 32 राउंड की काउंटिंग दिखा दी गई।

प्रशांत किशोर की इस जीत के साथ ही ये सीट 3 दशक के बाद बीजेपी का हाथ से निकल गया है। इससे पहले साल 2025 में विधानसभा के दौरान इस सीट पर बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष नितिन नवीन ने जीत हासिल की थी। वह 51,936 वोटों से जीते थे। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को हराया था।