भोपाल। आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि है इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने नेहरू के समाधि स्थल शांतिवन पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा कि एक साहसी स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता,एक राजनेता, एक दूरदर्शी, एक राष्ट्रभक्त, पंडित नेहरू भारत माता के सच्चे सपूत थे।

हमारे प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।



 





यह भी पढ़ें...मंदिर में साईं की प्रतिमा देख भड़के अविमुक्तेश्वरानंद, बोले जिस मंदिर में साईं, हम वहां नहीं जाएंगे



वहीं मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य नेताओं ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहा स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू ने दृढ़ता से कट्टरपंथी ताकतों का विरोध किया, कभी समझौता नहीं किया। पंडित नेहरू कहते थे कि बहुसंख्यक समाज की सांप्रदायिकता अल्पसंख्यक समाज की सांप्रदायिकता से ज्यादा खतरनाक होती है। दिग्विजय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को महात्मा गांधी और पंडित नेहरू की जीवनी पड़ने की सलाह भी दी ताकि भाजपा की विचारधारा का मुकाबला किया जा सके।



 



 







पंडित जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्रता सेनानी, कांग्रेस अध्यक्ष और देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है और उनकी पंचशील, गुट निरपेक्ष नीति उन्हें वैश्विक नेता बनाती हैं।