चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदलते जा रहे हैं। इसी बीच सोनू सूद ने कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर सियासी हलचलें बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि सोनू सूद पंजाब और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। पंजाब कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ सोनू सूद की आज की एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा है कांग्रेस के साथ सोनू सूद।



दरअसर, सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवतोज सिंह सिंह मालविका सूद के घर पहुंचे और उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सभी की निगाहें सोनू सूद की ओर थी लेकिन वे डायस पर नहीं गए। हालांकि, उन्होंने पार्टी को अपना समर्थन दिया है।





सूत्रों के मुताबिक सोनू सूद पंजाब और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार भी करेंगे। वहीं उनकी बहन मोंगा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी। पंजाब कांग्रेस मीडिया विंग की प्रभारी अलका लांबा ने ट्वीट कर सोनू सूद को कांग्रेस परिवार में स्वागत किया है। 





पंजाब कांग्रेस और मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने भी ट्वीट किया है। पंजाब कांग्रेस ने लिखा है कि कांग्रेस की तरह ही सोनू सूद ने लोगों की भलाई का रास्ता चुना है। पार्टी ने हैशटैग दिया है सोनू सूद विद कांग्रेस। 





उधर सीएम चन्नी ने आधिकारिक रूप से सूद की बहन मालविका सूद के ही पार्टी में शामिल होने की बात कही है। लेकिन तस्वीर में सोनू सूद भी खड़े हैं और सीएम ने कैप्शन में भी उनका जिक्र किया है। ट्विटर पर भी सोनू सूद के समर्थक लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं और सोनू सूद विद कांग्रेस लगातार टॉप ट्रेंडिंग है।