जबलपुर। जबलपुर स्थिति राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मंडला जबलपुर मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बारात ले जा रही बस अनियंत्रित होकर फूल सागर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पुल पर पलट गई। इस सड़क हादसे में 20 लोग घायल हो गए हैं। वही एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया। 

बताया जा रहा है कि ये बस पिंडरई पड़रिया से सिकोसी गांव बारात लेकर जा रही थी। लेकिन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को नजदीकी शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही आगे की जांच में जुट गई।