नई दिल्ली। हाथरस रेप मामले को लेकर शुक्रवार (02 अक्टूबर) को राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारी जुटे हुए हैं। पीड़िता को इंसाफ दिलाने व सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई नेता डी राजा समेत सैंकड़ों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद हैं।



इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए हैं। यब पहली बार है जब केजरीवाल सीएम बनने के बाद किसी विरोध प्रदर्शन में जंतर-मंतर में शामिल हुए हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज सोशल एक्टिविस्ट जिग्नेश मेवाणी भी जंतर-मंतर पर जुटे हुए हैं।





 



इस विरोध प्रदर्शन के दौरान युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गांधी के वेश में कैंडल मार्च निकाला। इसमें सैंकड़ों यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता महात्मा गांधी जैसी खादी की धोती पहने हुए दिखे।



 





 



इस दौरान सीताराम येचुरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। हमारी मांग है कि मामले में तुरंत इंसाफ होना चाहिए। 



 





 



वहीं भीम आर्मी चीफ ने कहा है कि मैं हाथरस जरूर जाऊंगा। जब तक सीएम योगी आदित्यनाथ इस्तीफा नहीं दे देते और पीड़िता के परिजनों को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। मैं सुप्रीम कोर्ट से मामले में संज्ञान लेने की गुजारिश करता हूं।



 





 



बता दें कि हाथरस जाने के दौरान राहुल व प्रियंका गांधी को रोके जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी दिल्ली स्थित वाल्मीकि मंदिर का रुख किया। प्रियंका ने शुक्रवार शाम वाल्मीकि मंदिर में आयोजित सभा में शामिल हुईं।



और पढ़ें: Hathras Case: हाथरस केस को लेकर दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी



प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं यहां प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए आई हूं। हाथरस मामले पर प्रियंका ने कहा है कि पीड़ित परिवार को सरकार की कोई मदद नहीं मिली. उसका परिवार अकेला महसूस कर रहा होगा। हम राजनीतिक दबाव सरकार पर डालेंगे। हमारी बहन के साथ न्याय नहीं हुआ। हम अपनी बहन को न्याय दिलवाएंगे। जब तक उसे इंसाफ नहीं मिलेगा हम शांत नहीं बैठेंगे।