लद्दाख। लद्दाख में शुक्रवार को भीषण लैंडस्लाइड की खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सेना के तीन वाहन लैंडस्लाइड के चपेट में आ गए। इसमें सवार सभी 6 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह सेना के काफिले के 3 वाहन लद्दाख से आगे दूसरी ग्लेशियर की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक रास्ते में भारी भूस्खलन हो गया। तीनों वाहन भूस्खलन के चपेट में आ गए।

भूस्खलन कितना भयावह था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीनों वाहनों में सवार सभी 6 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। भारतीय सेना ने इस घटना की पुष्टि भी की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।