कश्मीर में तेज सर्दी की वजह से तापमान शून्य से नीचे चला गया है। जम्मू में भी भीषण ठंड पड़ रही है। वादियों में बर्फ देखने को मिल रही है। वहीं लोगों के घरों में रखा पानी जम गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स घर में प्लास्टिक के ड्रम में रखा पानी दिखा रहा है कि कैसे वह बर्फ की तरह जम गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Humsamvet (@humsamvet)

कश्मीर के गुलमर्ग में पर्यटक बर्फवारी का मजा लेने पहुंचने लगे हैं। जम्मू कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात में पारा शून्य से नीचे लुढ़क रहा है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में भी 4-5 डिग्री ही तापमान रहता है। प्रदेश के लेह और कारगिल में खून जमा होने वाली सर्दी पड़ने पड़ रही है।

और पढ़ें: आखिर कांग्रेस एमएलए क्यों जुटा रहे राम मंदिर के लिए चंदा

फेमस टूरिस्ट प्लेस गुलमर्ग दो दिन पहले शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस पारा गिर गया था। वहीं श्रीनगर में माइनस 0.4, पहलगाम में माइनस 3.4 डिग्री जबकि सबसे ज्यादा सर्दी लेह में माइनस 7.9 और अधिकतम 2.3 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में कड़ाके सर्दी पड़ने लगी है।

प्रदेश में बढ़ती ठंड की वजह से लोगों की जनजीवन प्रभावित हो गया है। पानी जमने से घरों का काम करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ है। घरों में डेली रुटीन के काम रुक रहे हैं।