दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों में तरह तरह की रंगोली बनाते हैं। मां लक्ष्मी को अपने घर की तरफ आकर्षित करने के लिए द्वार के सामने या बगल में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि लक्ष्मी मां को खुश करने के लिए घरों में रंगोली बनाई जाती है। रंगोली को सौभाग्य का प्रतीक कहा जाता है। जिस तरह पूजा के दौरान कलश स्थापित करने से पहले आटे से रंगोली बनाई जाती है ठीक उसी तरह दिवाली के मौके पर रंगों और फूलों से रंगोली बनाई जाती है। अगर आप भी अपने घर में खूबसूतर रंगोली तैयार करना चाहते हैं तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम आपके लिए रंगोली के कुछ ऐसे डिजाइन लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने घर को आकर्षित बना सकते हैं। यहां देखिए रंगोली के आसान और अट्रैक्टिव डिजाइन्स.......