बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। घटना में 4 लोगों की जान चली गयी एवं 7 लोग घायल हो गए हैं। मानसून के लौटने से जहां एक तरफ किसानों के चेहरे खिल हुए थे, वहीं अब लगातार हो रही बज्रपात की घटनाएं आफत बन रहीं हैं। बलरामपुर में सभी लोग खेत में काम कर रहे थे, तभी गरज के साथ बारिश शूरू हो गई इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसर गांव में 2 जगहों पर बिजली गिरी। जिसमें गांव के चार ग्रामीणों की मौत हो गयी। और सात अन्य ग्रामीणों गंभीर रूप से झुलस गए। यह सभी लोग खेत मे काम कर रहे थे तभी अचानक गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गयी। इसके बाद गांव में बिजली गिरने की 2 घटनाएं हुईं। जिसमें पहली घटना में 6 लोग इसकी चपेट में आये। और दूसरी घटना में 5 लोग बिजली की चपेट में आये। जिसमें से 4 लोगों की मौत हो गयी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायल व्यक्तियों को शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। और मृतको के पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग मनशु उनकी पत्नी कुंती और बेटा प्रीतम शामिल हैं। एक अन्य ग्रामीण विपिन कुजूर की भी मौत हो गयी। वहीं बिजली गिरने से झुलसे ग्रामीणों में मुनिया, प्रतिमा, प्रियंका, सम्मी, मल्ली, अंजना, संदीप शामिल हैं। इन सभी का उपचार चल रहा है।